2019 में दुनिया में एक नया और खतरनाक खलनायक सामने आया, स्पाइक मैन। स्पाइक मैन कोरोनावायरस, SARS-CoV-2, का प्रतीक है जो COVID-19 को फैलता है। साइंसलाइव (ScienceLIVE) की पहली कलरिंग और कॉमिक बुक में आप जानेंगे कि कैसे स्पाइक मैन शरीर के कारखानों को हाईजैक करने की कोशिश करता है और कैसे सुपरहीरो एम्मा आरएनए और उसके अणुओं की सेना दुनिया को बचाती है!