जलवायु संकट की तात्कालिकता को देखते हुए, संरक्षण, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग 8 से 13 सितंबर 2025 के बीच Salzburg Global में एकत्र हुए। यह कार्यक्रम “प्रकृति-आधारित शिक्षा: अब ठोस और निर्णायक कार्रवाई आवश्यक ” विषय पर आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रकृति-आधारित शिक्षा के विस्तार और कई वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी समझ, अनुभव और ऊर्जा को एक साथ जोड़ते हुए एक स्पष्ट कार्ययोजना (रोडमैप) तैयार की।